दिग्विजय से मिले के के मिश्रा, आधे घंटे तक हुई बंद कमरे में चर्चा

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया विभाग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता केके मिश्रा ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से उनके भोपाल स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में प्रदेश के ताज़ा राजनीतिक घटनाक्रमों तथा समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आगामी विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों के बीच हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि बैठक में किन विषयों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

मुलाकात के दौरान इंदौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंदू अग्रवाल, कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष मीनाक्षी जायसवाल, यशपाल सिंह गहलोत तथा किसान नेता अंकित जिरेटी भी मौजूद रहे।

बैठक में शामिल नेताओं ने इसे सौहार्दपूर्ण एवं शिष्टाचार भेंट बताया। हालांकि प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और विधानसभा सत्र से पहले हुई इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं।

Next Post

भारत टेक्स 2026 से 2.8 अरब डॉलर की अतिरिक्त बिक्री की उम्मीद

Fri Jul 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (वार्ता) वैश्विक वस्त्र प्रदर्शनी भारत टेक्स के तीसरे संस्करण से 2.8 अरब डॉलर की अतिरिक्त बिक्री के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम् में चार दिवसीय प्रदर्शनी के अंतिम दिन शुक्रवार को संवाददाताओं से बात करते हुए भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन […]

You May Like