आत्महत्या करने के बाद सडक़ पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम

रीवा, शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के कोठी में जमीन संबंधी प्रकरण से परेशान व्यक्ति द्वारा सुसाइड किये जाने के बाद परिजनों ने सडक़ पर चक्काजाम कर दिया. आरोप है कि कर्ज देने के नाम पर मृतक की जमीन को धोखाधडी कर रजिस्ट्री करा ली गई है, जिससे तंग आकर यह आत्मधाती कदम उठाया गया है.

फिलहाल आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद कोठी गांव में सडक़ को जाम कर दिया है और कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे. निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद जाम खोला गया. परिजनो ने आत्महत्या को लेकर कई लोगो को आरोप लगाया है. साथ ही एक सुसाइड नोट भी पुलिस को दिया है. सुसाइड नोट मृतक के पास से नही बल्कि परिजनोंं के पास से मिला है. परिजनों का कहना है कि सुखलाल सुसाइड नोट लिखने के बाद फांसी लगाई है. सुसाइड नोट में कुछ लोगो को मौत का जिम्मेदार ठहराया है. जिसमें कुछ नामजद लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है. दरअसल यह पूरा मामला बिछिया थाना क्षेत्र कोठी गांव का है, जहां रहने वाले सुखलाल साकेत नामक व्यक्ति नें फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया. म्रतक के पुत्र सहित परिजनों ने जमीन संबंधी प्रकरण से परेशान होकर सुसाइड करना बताया है और प्रकरण से जुडे लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया. फिलहाल आक्रोशित परिजनों ने शव को सडक पर रखकर कोठी गांव के मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया है और कार्यवाही किये जाने की मांग पर अड़े रहे. बताया गया है कि जमीन का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है. परिजनों के मुताबिक जमीन को लेकर लगातार मृतक को धमकी मिल रही थी और वह पिछले कई दिनों से चिंतित और परेशान था. जाम लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निष्पक्ष कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और कहा कि जो भी तथ्य सामने आएगे उसके आधार पर कार्यवाही होगी.

Next Post

सुपर अस्पताल में बिना चीरा और टांका के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

Mon Jul 6 , 2026
रीवा, रीवा का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल न केवल अपनी हार्ट सर्जरी, जटिल प्रोसीजर और सफल किडनी ट्रांसप्लांट के लिए प्रदेश भर में अव्वल दर्जा हासिल कर चुका है वही जटिलतम न्यूरोसर्जरी के मामले में भी बड़े शहरों को काफी पीछे छोड़ चुका है. रीवा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ […]

You May Like