नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों में आई गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव जबकि दालों का रुझान मिश्रित रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 40 रिंगिट गिरकर 4472 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.22 सेंट फिसलकर 46.05 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल, और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। मसूर दाल 150 रुपये प्रति क्विंटल महंगी जबकि अरहर दाल 500 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गई। वहीं, चना, दाल चना, मूंग दाल और उड़द दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
