वेलेंसिया को हराकर बार्सिलोना कोपा डेल रे सेमीफाइनल में

मैड्रिड, 07 फरवरी (वार्ता) फेरान टोरेस की 30 मिनट में बनाई हैट्रिक की बदौलत एफसी बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 5-0 से हराकर कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं।

बर्सिलोना और वेलेंसिया के बीच गुरुवार को खेले गये मुकाबले में टोरेस ने तीसरे मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद उन्होंने 17वें मिनट में गोलकर बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद फर्मिन लोपेज ने 23वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया। टोरेस ने 30वें मिनट में टीम का चौथा गोल किया। इसी तरह टोरेस ने आधे घंटे में अपनी हैट्रिक पूरी की। लैमिन यामल ने 59वें मिनट में गोल किया।

सेमीफाइनल मुकाबला मैड्रिड में शुक्रवार को होगा।

Next Post

क्या हिन्दू व्यक्ति किसी मुस्लिम युवती से विवाह कर सकता हैं

Fri Feb 7 , 2025
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने दिया बड़ा फैसला   ग्वालियर। लिव-इन में रह रही मुस्लिम युवती और हिंदू युवक ने हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में एक याचिका दायर की थी. दोनों ने इस याचिका के माध्यम से बताया कि वे एक दूसरे से प्रेम करते हैं और जल्द […]

You May Like