
शिवपुरी। शिवपुरी के गुना बायपास स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार दोपहर एक आटा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
यह फैक्ट्री अर्पित बंसल की है जहां गेहूं से आटा तैयार कर उसकी पैकिंग का काम किया जाता है। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में आग लगी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख फैक्ट्री संचालक को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर नियंत्रण पा लिया। हादसे में फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। करीब 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
