
ग्वालियर। थाना विश्वविद्यालय व थाना मुरार की संयुक्त टीम ने महिलाओं से सोने की चेन छीनने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
कृपादेवी निवासी गौरा अपार्टमेन्ट बलवंत नगर ने रिपोर्ट कराई कि सुबह वह अपने घर से बैंक के लिये पैदल जा रही थी, तभी एम.डी. सन्स स्टोर सिटी सेन्टर के सामने एक व्यक्ति मास्क लगाकर मोटरसाइकिल से आया और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन खींचकर भाग गया। इसी प्रकार थाना मुरार में भी नीता कुशवाह निवासी न्यू गणेश कॉलोनी मुरार ने रिपोर्ट कराई थी कि सुबह वह अपने पति के साथ मन्दिर से घर के लिये जा रही थी, जैसे ही शिवाय हॉस्पीटल से आगे गली में पहुंची तभी आगे से एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधे हुये मोटरसाइकिल से आया और सोने की चेन झपट्टा मारकर मोटरसाइकिल से भाग गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के लगभग तीन सैकड़ा सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्ध को चिन्हित किया गया। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी पकड़ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गये। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरणों में वांछित आरोपी गणेषपुरा चौराहा मुरार में खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया, जहॉ से पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम के.के उर्फ कृष्णकांत शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा उम्र 36 साल निवासी गणेषपुरा बड़ा गांव मुरार का होना बताया। आरोपी ने थाना मुरार एवं विष्वविद्यालय क्षेत्र में हुई उक्त दोनों घटनाऐं करना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर छीनी गई दोनों सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर सायकिल, पिठ्ठू बैग व मोबाइल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
