कुत्ते के भौंकने पर चाकू लेकर किया विवाद, मां बेटे ने दी जान से मारने की धमकी

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मां बेटे ने महिला को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक फरियादिया आयुषी (26) निवासी न्यू दुर्गा कॉलोनी ने शिकायत में बताया कि उसका कुत्ता घर के दरवाजे पर बंधा था. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली विनिता ठाकुर वहां से गुजरी, जिस पर कुत्ता भौंकने लगा.

इसी बात को लेकर विनिता ने गाली गलौज शुरू कर दी. विवाद बढ़ने पर विनिता अपने बेटे अर्जुन ठाकुर को बुलाकर लाई. दोनों घर के बाहर खड़े होकर गंदी गालियां देने लगे. आरोप है कि अर्जुन हाथ में चाकू लेकर आया और महिला को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी अर्जुन ठाकुर और विनिता ठाकुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

मध्यरात्रि के तूफान ने बढ़ाई अन्नदाताओं की चिंता, सोनतीर और बगदरा क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान

Sun Apr 5 , 2026
सिंगरौली:चितरंगी तहसील क्षेत्र के सोनतीर समेत बगदरा अंचल में बीती मध्यरात्रि आए तेज तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 11 बजे से लेकर सुबह 3 बजे तक तेज आंधी और तूफानी हवाओं का कहर जारी रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि […]

You May Like