कायमपुर गांव में घरों के पीछे पहाड़ की चट्टान पर बैठा दिखा बाघ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

सलामतपुर। सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम कायमपुर में इन दिनों बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। गांव के घरों के पीछे स्थित पहाड़ी पर बाघ देखे जाने का वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया है, रविवार दोपहर 1:00 से शाम 7:00 बजे तक बाघ चट्टान पर बैठा नजर आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बाघ पिछले कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहा है और मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। शुक्रवार और शनिवार की रात को भी एक गाय को टाइगर ने अपना शिकार बनाया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है और लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे जनहानि की आशंका बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर बाघ को सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि गांव में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

आसपास क्षेत्र के गांवों में बनी हुई है बाघ की भी दहशत, दो मवेशी को बना चुका है शिकार–

बालमपुर घाटी सहित आसपास क्षेत्र सहित सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव सत्ती, कायमपुर में जंगल क्षेत्र में बाघ से दहशत का माहोल बना हुआ है। लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में बाघ ने दो बैलों का शिकार कर चुका है। मृत बैलों की पहचान सफेद बैल लाल सिंह राम तथा लाल बैल लच्छू राम, दोनों निवासी ग्राम सत्ती के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बैलों को कुछ दिन पहले सुबह करीब 5 बजे जंगल की ओर चरने के लिए छोड़ा गया था। सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों ने जंगल में दोनों बैलों को मृत अवस्था में देखा। बैलों के शरीर पर बाघ के पंजों और जबड़े के स्पष्ट निशान पाए गए, ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में बाघ को देखा जा चुका है और कई मवेशी उसका शिकार बन चुके हैं। लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। पीड़ित पशुपालकों को इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, बाघ की निगरानी करने तथा पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है

Next Post

गैरतगंज परिषद की बैठक में जल और संपत्ति कर यथावत, विज्ञापन व कचरा शुल्क बढ़े

Mon Apr 6 , 2026
गैरतगंज। नगर परिषद् गैरतगंज कार्यालय में नगर परिषद् अध्यक्ष जिनेश सिंघई, उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर एवं अन्य पार्षदगणों की उपस्थिति में आज परिषद् की बैठक आहूत की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु बजट स्वीकृत, करों में वृद्धि एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई । परिषद् बैठक में 74.84 […]

You May Like