अबु धाबी, (वार्ता) बांग्लादेश ने करो या मरो के अपने एशिया कप मुकाबले में मंगलवार को अफगानिस्तान को आठ रन से शिकस्त देकर सुपर-4 में पहुंचने की अपनी उम्मीद कायम रखी।
बांग्लादेश ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद अफगानिस्तान को २० ओवर में १४६ रन पर ढेर कर दिया। बांग्लादेश के इस जीत के बाद चार अंक हो गए हैं। श्रीलंका के भी चार अंक हैं और इस ग्रुप से सुपर फोर में जाने वाली टीमों का फैसला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले आखिरी ग्रुप मैच से होगा।
