भिंड में 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड, घर के अंदर कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली मारी

भिंड: कोतवाली थाना क्षेत्र में रात में 12वीं कक्षा के छात्र ने घर के अंदर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।जानकारी के अनुसार राजपूत बोर्डिंग वार्ड क्रमांक नंबर-14 में रहने वाले बेटू (20) पिता महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बॉबी भदौरिया ने अपने कमरे में खुद को पिस्टल से गोली मार ली। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पिता-पुत्र के बीच बातचीत हुई थी। बातचीत के बाद पिता कमरे से बाहर आए और तभी बेटू ने यह कदम उठा लिया। गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग दौड़े और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया।

बेटू अपने परिवार में सबसे छोटा था और 12वीं का छात्र था। उसकी एक बहन भी है। बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। उन्होंने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।
परिजन बेटू को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। पुलिस जांच में जुटी है।टीआई प्रवीण सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बेटू ने यह कदम क्यों उठाया। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा था कि पिस्टल लाइसेंसी या बगैर लाइसेंसी है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Next Post

वर्तमान शिक्षा को समावेशी बनाना होगा: जिला पंचायत अध्यक्ष

Thu Jan 23 , 2025
जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित हुई विवेकानंद जी के दर्शन पर संभागीय व्याख्यानमाला रीवा: इक्कीसवी शताब्दी के बदलते परिवेश में जहां सूचना और प्रद्योगिकी का युग चल रहा है ऐसे में स्वामी जी के चिंतन को अपनाना आवश्यक हैं. स्वामी जी शिक्षा के वर्तमान रूप को अभावात्मक बताते थे. स्वामी […]

You May Like