सैमसंग ने पुणे में फ्लेक्टग्रुप की नयी इकाई के साथ एआई डेटा सेंटर कूलिंग क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की

गुरुग्राम, 13 अगस्त (वार्ता) सैमसंग समूह की कंपनी फ्लेक्टग्रुप ने महाराष्ट्र के पुणे में नयी हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) विनिर्माण इकाई का काम पूरा कर लिया है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को बताया कि इससे भारत और एशिया-पैसिफिक में तेजी से बढ़ रहे एआई डेटा सेंटर कूलिंग और एचवीएसी मार्केट में सैमसंग की स्थिति और मजबूत होगी।

सैमसंग ने नवंबर 2025 में एचवीएसी में विशेषज्ञता रखने वाली वैश्विक कंपनी फ्लेक्टग्रुप का अधिग्रहण पूरा किया था। उसके बाद यह फ्लेक्टग्रुप की पहली नयी विनिर्माण इकाई है जो काम करना शुरू करेगी। यह दोनों कंपनियों के एकीकरण और सैमसंग के ग्लोबल एचवीएसी कारोबार को बढ़ाने की रणनीति में एक अहम पड़ाव है।

कंपनी ने बताया कि यह प्लांट न केवल भारत में, बल्कि पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ग्राहकों को तेजी से एचवीएसी समाधान पहुंचाने में मदद करेगा।

 

Next Post

गर्भवती महिला से सरकारी सहायता राशि के नाम पर 64 हजार की ठगी

Thu Aug 13 , 2026
भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला को सरकारी सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने 64,725 रुपए ठग लिए. ठग ने खुद को जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए महिला को विश्वास में लिया और उसके खाते से रुपये निकाल लिए. पुलिस के अनुसार, वर्षा […]

You May Like