
सीधी। कमर्जी पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए ट्रैक्टर को जब्त कर चालक और वाहन स्वामी पर खनिज अधिनियम, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो पुलिस को देखकर ट्रेक्टर चालक भागने लगा तथा ट्रैक्टर को खेत तरफ घुसाकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोडकर फरार हो गया। जिसके पश्चात ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस टीम थाना लाई। अज्ञात चालक एवं अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
