
200 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाल 7 आरोपियों पकड़ाए
इंदौर. हातोद पुलिस ने गैस टैंकर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जहां 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें खंगाले वहीं मुखबिर तंत्र की भी सहायता ली. आरोपियों ने गैस टैंकर को कबाड़ी को बैच दिया था.
थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया कि बड़वानी जिला के इमलीपुरी में रहने वाले फरियादी चन्द्र शेखर उर्फ चन्दू पिता सीताराम कुशवाह ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होने भोपाल से एक सेकण्ड हेण्ड गैस टेंकर 2009 माडल का जिसका नम्बर एमपी 04 एचई 0910 टैंकर को एक गैस कंपनी में अटेच कराने के लिए पांच लाख रुपए में खरीदा था. वह टैंकर उन्होने हातोद थाना क्षेत्र के ग्राम सगवाल में रहने वाले कमलेश यादव के साले टिल्लू यादव के फार्म हाउस पर मंगलवार तीन दिसम्बर 24 को खड़ा कर दिया था. इस पर हातोद पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की थी. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल के आस पास व अन्य संभावित क्षेत्र मे करिब 200 सीसीटीवी केमरे खंगाले, इसके बाद सायबर टीम की भी मदद भी ली. इसके बाद बाणगंगा थाना क्षेत्र के भाग्या में रहने वाले 27 वर्षीय जितेन्द्र सिंह पिता यशपालसिंह सोलंकी, मगर खेड़ा में रहने वाले 29 वर्षीय कमलसिंह पिता हुकमसिंह, जूना रिसाला में रहने वाले 37 वर्षीय समीर पिता इब्राहिम खान, 30 वर्षीय ताहिर पिता शहजाद शाह जोकि आनंद नगर देवास हाल मुकाम नूरी मस्जिद के पीछे लकडी की टाल के पास पुष्पकुंज कालोनी इटावा देवास थाना सिविल लाइन जिला देवास, के साथ ही 40 वर्षीय शकील शाह पिता सलीम शाह जोकि मुबारिक भाई की गली गली नंबर 4 पुष्पकुंज कालोनी इटावा देवास थाना सिविल लाईन का रहने वाला, 25 वर्षीय आयुष पिता गोकुल उर्फ टिल्तु यादव निवासी ग्राम सगवाल थाना हातोद, के साथ 26 वर्षीय रघुवीर पिता प्रेमसिंह चौहान ग्राम सगवाल धाना हातोद को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपियों की भूमिका
आरोपी आयुष पिता टिल्लू यादव ने अपने फार्म हाउस पर खडे गैस टेकर को अपने मोहल्ले के आरेपी रघुवीर चौहान के साथ मिलकर गैस टेंकर को चोरी करा कर आर्थिक लाभ कमाने की लालच से अपने साथी आरोपी कमल सिंह, जितेन्द्र, समीर के माध्यम से सोमवार 16 दिसम्बर की रात्री मे फार्म हाउस से उक्त गैस टेंकर चोरी करा कर देवास में रहने वाले ताहिर को बेच दिया था. आरोपी ताहिर ने कबाडी शकील को गैस टैंकर बेच दिया, इसके बाद शकील ने गैस टेंकर को बैचने के उसे सक्रेप कर अलग अलग पार्टस में बेचना बताया.
जब्ती की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र और कमल से चोरी की घटना में उपयुक्त एक स्विफ्ट कार, शकील के कब्जे से टैंकर वाहन के पार्टस जिसमें इंजन, चेचिस, नम्बर प्लेट, व्हील डिस्क चार, सायलेंसर का पाइप, रेडियेटर वाटर बाडी, इंजन कवर, टायर 6 के साथ ही अन्य सामान जब्त किया है.
