वाशिंगटन, (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रमुख समाचार संस्थानों सीएनएन, एमएसनाउ और पोलिटिको को तत्काल प्रभाव से व्हाइट हाउस में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस फैसले का औपचारिक ऐलान किया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में मीडिया संस्थानों पर प्रशासन के खिलाफ लगातार झूठी और मनगढ़ंत खबरें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब कोई मीडिया आउटलेट अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन या देश का कवरेज करता है, तो उसे ‘काल्पनिक कहानियाँ और झूठ’ लिखने या दिखाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
राष्ट्रपति ने स्पष्ट संकेत दिया कि आने वाले समय में कुछ अन्य ‘फर्जी मीडिया आउटलेट्स’ पर भी इसी प्रकार के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
