ग्रीस में रचाई शादी, रजनीकांत बने गवाह, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की पहली तस्वीर वायरल

मुंबई, म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर ली। अनिरुद्ध ने पहली तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आई।

मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 11 नवंबर को ग्रीस में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए। शादी के बाद अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी काव्या के साथ पहली तस्वीर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। सामने आई तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा कि जिंदगी में एक बार मिलने वाली, जो जिंदगी भर के लिए है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी की तारीख 11.11 भी मेंशन की। तस्वीर में अनिरुद्ध और काव्या एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। फैंस और सेलेब्स दोनों को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।e

रजनीकांत और एमके स्टालिन भी हुए शामिल
अनिरुद्ध और काव्या ने ग्रीस में बेहद निजी समारोह में शादी की। इस खास मौके पर दोनों के परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे। शादी में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल हुए। दोनों की मौजूदगी ने इस समारोह को और खास बना दिया। शादी की तस्वीर पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी प्यार बरसाया। अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु और राधिका सरथकुमार समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर नवविवाहित जोड़े को बधाई दी।

21 नवंबर को चेन्नई में होगा वेडिंग रिसेप्शन
ग्रीस में शादी करने के बाद अनिरुद्ध और काव्या भारत में भी एक रिसेप्शन आयोजित करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में हो सकता है। इस समारोह में मनोरंजन, राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। फिलहाल, दोनों की शादी की पहली तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। अनिरुद्ध और काव्या के नए सफर की शुरुआत पर सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

Next Post

आबकारी विभाग का रात्रिकालीन अभियान: देशी शराब के 214 पाव व 30 लीटर कच्ची शराब जब्त

Thu Nov 12 , 2026
भोपाल। आबकारी विभाग ने बुधवार की रात को जिले में अवैध शराब के बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से देशी शराब के 214 पाव और 30 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 हजार 800 रुपए बताई गई है. कलेक्टर प्रियंक […]

You May Like