जिला परिवहन अधिकारी की कार्रवाई, 15 बसों और ऑटो से 3 लाख वसूले

ओंकारेश्वर, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने ओंकारेश्वर में चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान 9 यात्री बसों और 6 ऑटो रिक्शा से 1 लाख 41 हजार रुपये समन शुल्क और 2 बसों से 1 लाख 61 हजार रुपये मोटरयान कर सहित कुल 3 लाख 2 हजार रुपये वसूले गए।

सुरक्षा की दृष्टि से 2 ऑटो रिक्शा जप्त कर मांधाता थाने में खड़े कराए गए। परिवहन अधिकारी ने ऑटो चालकों को निर्धारित किराए से अधिक राशि नहीं वसूलने की हिदायत दी और कहा कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग चुराया, आरोपी गिरफ्तार

Wed Sep 2 , 2026
इंदौर. बैंक से लोन के 8 लाख रुपए लेकर घर पहुंचे व्यक्ति का रुपयों से भरा बैग लिफ्ट में छूट गया था. वापस लौटने पर बैग गायब मिला. राऊ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसके कब्जे से चोरी के पूरे 8 लाख रुपए […]

You May Like