दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे योगी, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

वाराणसी, 1 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग द्वारा वे सर्किट हाउस पहुंचे। कुछ ही देर में वह विकास परियोजनाओं को लेकर आला अधिकारियों, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। देर शाम को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। दोपहर ढाई बजे के करीब मुख्यमंत्री डोमरी में हुए पौधारोपण अभियान का प्रस्तुतीकरण देखेंगे तथा प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। उसके बाद पांडेयपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। मैदागिन से गोदौलिया तथा गोदौलिया से विश्वनाथ धाम मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान को देखते हुए कचहरी चौराहा से सर्किट हाउस, पुलिस लाइन, जेपी मेहता चौराहा पर भी डायवर्जन लागू किया गया है।

 

 

 

Next Post

भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि बढ़ाने की सुविधा

Sun Mar 1 , 2026
नयी दिल्ली ,01 मार्च (वार्ता) भारत ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के कारण उड़ानों के बंद होने के चलते यहां फंसे विदेशी नागरिक अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार सुबह एक परामर्श जारी […]

You May Like