शासन कागजों में चलता है, जमीन पर नहीं: मनोज यादव

भोपाल। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने आज कहा कि राज्य में अवैध वसूली के चेक पोस्ट आज भी खुलेआम संचालित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार एक ही चेक पोस्ट से प्रतिदिन 40 से अधिक ट्रक अवैध रूप से पास किए जा रहे हैं, जहां हर ट्रक से ₹500 से ₹1000 तक की अवैध वसूली की जा रही है. यादव ने कहा कि यह स्थिति बताती है कि भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है. तुलसी नगर स्थित कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए मनोज यादव ने कहा कि शासन कागज़ों में चलता है, ज़मीन पर नहीं.

यादव ने इस मौके पर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी कहा कि करीब 70 हजार शिक्षक पद खाली पड़े हैं और 1,275 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं है. 6,838 स्कूलों में केवल एक शिक्षक के भरोसे पूरी स्कूल व्यवस्था चलाई जा रही है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल होड़े होते हैं. यादव ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सरकारी स्कूल केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं. प्रदेश में 1,700 से अधिक स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय तक उपलब्ध नहीं हैं,700 से अधिक स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हैं और 5,600 से अधिक स्कूल जर्जर व असुरक्षित भवनों में संचालित हो रहे हैं, जहां बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा खतरे में है.

Next Post

फर्जी एग्रीमेंट से हड़पी जमीन कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल 

Mon Dec 22 , 2025
भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने फर्जी तरीके अपनाकर जमीन हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक गणेश नगर रहवासी फरियादी श्याम शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. श्याम ने […]

You May Like