शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मंदसौर। शासकीय मेडिकल कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मेडिकल कॉलेज की अधिष्ठाता डॉ. शशि गांधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. द्विवेदी, सिविल सर्जन डॉ. बी. एल. रावत तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक निलेश गर्ग उपस्थित रहे। समारोह में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में अतिथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा प्रशिक्षण के माध्यम से उनके ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर समुदाय को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया।

इस प्रशिक्षण में मंदसौर, नीमच एवं रतलाम जिलों से कुल 35 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कांत गुलेरी ने प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के सफल संचालन में डॉ. दीपिका औरागी एवं डॉ. प्रिया बघेल प्रशिक्षण सहायक (फैसिलिटेटर) के रूप में सहयोग प्रदान कर रही हैं।

Next Post

15 अगस्त पर 1200 छात्र-छात्राएं करेंगे सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, 5 अगस्त से शुरू होगी तैयारी

Wed Aug 5 , 2026
दमोह।जिला शिक्षा अधिकारी श्री सत्यम चौरसिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। तैयारी 5 […]

You May Like