मप्र में अब कोषालय अधिकारियों को भी मिलेगी वाहन सुविधा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में एक और अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर राज्य शासन ने प्रदेश के लेखा विभाग के कोषालय अधिकारियों को किराए पर वाहन की सुविधा का लाभ देने की अनुमति प्रदान कर दी है।

राज्य शासन ने कोषालय अधिकारियों की वर्षों पुरानी इस मांग को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में वित्त विभाग म.प्र. शासन द्वारा सोमवार, 2 मार्च 2026 को आदेश भी जारी कर दिए हैं। आदेशानुसार कोषालय अधिकारी आगामी 1 अप्रैल 2026 से किराए पर वाहन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Next Post

राजधानी भोपाल में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन

Mon Mar 2 , 2026
भोपाल। रंगों के पर्व होली से पूर्व राजधानी भोपाल में आज रात शहर के विभिन्न इलाकों में पारंपरिक विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शुभ मुहूर्त में भद्रा शुरू होने से पहले विधि-विधान के […]

You May Like

मनोरंजन