नशा मुक्ति के संकल्प के साथ निकली जागरूकता मैराथन

विदिशा। नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय में 12 किलोमीटर लंबी जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान और जिला प्रशासन के सहयोग से 24 अगस्त को संपन्न हुआ।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया, जो आरटीओ कार्यालय से उदयगिरी तक जाकर पुनः आरटीओ कार्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोड़िया एवं सीएसपी अतुल सिंह समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवक-युवतियां, सामाजिक संगठन और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

समापन पर विजेताओं को कलेक्टर और एसपी ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने संदेश दिया कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों की प्रगति में बाधक है, इसलिए सभी को मिलकर नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए।

 

 

Next Post

मिट्टी की प्रतिमाएँ हैं पर्यावरण के अनुकूल, जल प्रदूषण से बचाती हैं-नरोत्तम

Mon Aug 25 , 2025
ग्वालियर: माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान के तहत चयनित प्रतिभागियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण मप्र जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीडीए के सीईओ नरोत्तम भार्गव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने […]

You May Like

Play sound