दो सराफा कारोबारियों से 1.03 लाख की ठगी

जबलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठगों ने दो सराफा कारोबारियों को अपना निशाना बनाया है। जालसाजों ने एक व्यापारी को वेबसाइट पेमेंट गेटवे के वेरिफिकेशन और दूसरे को मोबाइल पिन पूछने के झांसे में लेकर कुल एक लाख तीन हजार पचास रुपये पार कर दिए। दोनों पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक घोड़ा नक्कास निवासी आशीष सराफ, सराफा चौक पर गुलाब चंद छेदी लाल सराफ के नाम से सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। आशीष ने बीमारियों के इलाज और फिटनेस की जानकारी देने के लिए हेल्थ कोच फिटनेस नाम से एक वेबसाइट इंटरनेट पर डाली थी।

उनकी वेबसाइट का पेमेंट गेटवे रोजर पे से वेरिफाई हुआ। उनके पास उसी कंपनी के लोगो वाले नंबर से फोन आया। कॉलर ने गेटवे टेस्टिंग के नाम पर 1 या 10 का ट्रायल ट्रांजैक्शन करने को कहा। आशीष ने जैसे ही ट्रांजैक्शन किया, उनके क्रेडिट कार्ड से 49,050 कट गए इसके अलावा खाता खाली होने के कारण बैंक ने 1000 पेनल्टी चार्ज भी काट लिया। दूसरा मामला दरहाई रोड सराफा बाजार का है।

यहाँ सोने-चांदी के जेवर बनाने का काम करने वाले विजय कुमार को शातिर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाया। विजय के मोबाइल पर अहमद नदीम शरीफ के नाम से एक मैसेज आया, जिसमें मोबाइल का सीक्रेट पिन कोड मांगा गया था। विजय ने अनजाने में अपना पिन दर्ज कर दिया। पिन डालते ही उनके खाते से 19,000 कट गए। इसके बाद ठीक अमित सिंह के नाम से एक और मैसेज आया। दोबारा पिन डालने पर 35,000 और पार हो गए। जिसके बाद पीडि़त को पता चला कि उनके खाते से कुल 54,000 उड़ चुके हैं।

Next Post

गंदगी पर निगमायुक्त का डंडा, लापरवाह अफसरों को नोटिस

Sat Oct 10 , 2026
ग्वालियर: शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने शुक्रवार को सख्त नाराजगी जताई। क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 के निरीक्षण में एजी ऑफिस पुल के पास सीवर ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता मिला, जबकि महलगांव और आरोग्यधाम हॉस्पिटल के पास कचरे के ढेर नजर आए। नालियों […]

You May Like