मुख्यमंत्री भजनलाल ने पिंकसिटी हॉफ मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर 29 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल से पिंकसिटी हॉफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने धावकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिट इंडिया अभियान देश के युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहा है। इस दौरान जयपुर के महापौर सुनील कोठारी एवं पद्म भूषण पीवी सिंधु सहित बड़ी संख्या में धावक मौजूद थे।

 

 

Next Post

पत्नी को मिली राहत, पारिवारिक पेंशन का रास्ता साफ

Sun Nov 29 , 2026
जबलपुर। पति के सेवा अभिलेख से नाम हटाए जाने के बावजूद न्यायालय ने महिला को उसकी वैवाहिक पत्नी घोषित किया है। इससे मायाबाई गौड़ के लिए पारिवारिक पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।न्यायाधीश दीप्ति चौहान की अदालत ने गांधी व्यायाम शाला, रांझी निवासी मायाबाई गौड़ के पक्ष में […]

You May Like