भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल का मुकाबला आज आईसीसी एकेडमी में होगा। आइए, जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में…
अंडर-19 एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला आज 19 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल का मुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल में विमाथ दिंसारा की कप्तानी वाली टीम श्रीलंका से भिडेगी।
भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में यूएई को 234 रनों से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 90 रनों से शिकस्त दी। ग्रुप लीग के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 315 रनों के बड़े अंतर से हराया। वहीं श्रीलंका ने तीन मौचों में दो जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका को एक मात्र हार बांग्लादेश के खिलाफ मिला था। अब श्रीलंका का सामना भारत से होगा।
