अंक और आत्मविश्वास के लिए केकेआर और सीएसके में होगी जंग

चेन्नई, (वार्ता) लगातार चार हार से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स, चेपक में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2025 अभियान को पुनर्जीवित करने की प्रयास करेगी, वहीं केकेआर को पिछली हार को भूलाकर अंक और आत्मविश्वास के लिए करनी होगी जंग।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के सत्र में पांच मैचों में से केवल एक जीत के साथ केकेआर अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम में उनके प्रसिद्ध किले को इस सीजन में पहले ही दो बार तोड़ा जा चुका है और एक और हार सीएसके को गहरे संकट में डाल सकती है।

गेंदबाजी में खलील अहमद और नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 10 और 11 विकेट चटकाए हैं, लेकिन रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाजों ने धीमी और टर्निंग पिचों पर अपना दबदबा कायम नहीं रखा है। इस बीच, कोलकाता की टीम भी कुछ खास नहीं कर पाई है, लेकिन राजस्थान से चार रन से मिली हार के बावजूद उसने जोश से भरा प्रदर्शन किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे की 61 रनों की पारी, रिंकू सिंह की आखिरी ओवरों की आतिशी पारी और सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी ने चेपक जैसी सतह पर उन्हें मजबूत स्थिति में रखा है।

चेन्नई सुपर किंग्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाज भी अहम मौकों पर दबाव बनाने में विफल रहे है। एमएस धोनी के लिए केकेआर सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही है। नारायण के खिलाफ धोनी ने 52 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो यह दिखाता है कि उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने या बाउंड्री निकालने में मुश्किल हुई है। वहीं चक्रवर्ती के खिलाफ उनकी स्थिति और भी कठिन रही है। उन्होंने चार पारियों में मात्र 11 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हुए हैं। उनका औसत सिर्फ 3.7 रहा है और स्ट्राइक रेट 68.8 का।

केकेआर को चेन्नई में पारंपरिक रूप से संघर्ष करना पड़ा है, इस मैदान पर उसे 11 मैचों में से केवल तीन में जीत मिली है। हाल ही में सीएसके की घरेलू हार के साथ, मेहमान टीम के पास रिकॉर्ड को बदलने का वर्षों में सबसे अच्छा अवसर होगा।

शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में टॉस की अहम भूमिका होगी । पहली पारी में 170-180 के आसपास का स्कोर बराबर रहने की आसार है। कृत्रिम रोशनी में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होगा। दोनों टीमें के बीच अंक और आत्मविश्वास हासिल करने के लिए जंग होगी।

Next Post

13 अप्रैल को आईपीएल में धूम माचने को तैयार है किंग

Fri Apr 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जानेमाने रैपर-गायक किंग, 13 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धूम माचने को तैयार है। किंग, 13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में संगीत की मस्ती से सराबोर होने के लिए पूरी तरह तैयार है।अपने खास स्वैग और प्रशंसकों के साथ, किंग राजधानी में एक […]

You May Like