हादसों को आमंत्रण दे रही गुणवत्ताविहीन निर्माणाधीन सडक़

सीधी । गुणवत्ता विहीन निर्माणाधीन सडक़ हादसों को आमंत्रण दे रही है। मामला लोकनिर्माण उपसंभाग मझौली द्वारा बनाई जा रही बायपास सडक़ में एसडीओ और संविदाकार की सांठगांठ का है।

जिले के मझौली उपखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मझौली में पीडब्ल्यूडी विभाग के टेंडरिंग में निर्माणाधीन बायपास रोड में फैली गिट्टी व खुदाई कर बिना किसी अवरोध निशानी के खुला छोड़े गए गड्ढे व पानी के बहाव में बही पटरी की मिट्टी से बने गड्ढे बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। गनीमत व चिंताजनक बात यह है कि एक हफ्ते पूर्व लोगों की शिकायत पर विभाग के अधिकारियों के साथ खंड स्तर के प्रमुख अधिकारियों को खबर प्रशासन को साथ समस्या एवं हालात से अवगत कराया गया था लेकिन अभी तक सुरक्षा व्यवस्था एवं समस्या निजात के लिए किसी तरह से कोई पहल नहीं की गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिम्मेदारों द्वारा बड़ी घटना घटित होने का इंतजार किया जा रहा है।

बताते चले की इस बाईपास रोड का गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य चिमटीं चाल अत्यंत मंदगति से किया जा रहा है। इस कार्य के निर्माण से उत्पन्न धूल, कीचड़, डस्ट का दंश विगत 4 वर्षों से नगरवासी, राहगीर एवं स्कूलों में पढऩे वाले हजारों छात्र-छात्राएं झेल रहे हैं। जिसकी शिकायत व खबर प्रकाशन कर लगातार समस्या से अवगत कराया जाता रहा है लेकिन ठेकेदार की मनमानी एवं जिम्मेदारों की निष्क्रियता जस की तस बनी हुई है।

००

हल्की बारिश ने खोली गुणवत्ता की पोल

अभी हल्की बारिश होने पर ही बायपास सडक़ निर्माण के गुणवत्ता की पोल खुल गई। वर्तमान में पूरे रोड में गिट्टी फैली है एवं जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गये हैं। बताया गया है कि दिन में क्षतिग्रस्त सडक़ के सुधार के लिये सटरिंग की जाती है और रात में थोड़ी मात्रा में रेता, सीमेंट के साथ 10 एमएम गिट्टी का उपयोग कर मटेरियल भर दिया जाता है। बारिश होते ही यह मटेरियल गायब हो जाता है। सडक़ निर्माण में जो गुणवत्ता सुनिश्चित होनी चाहिए उसको लेकर आरंभ से बड़ी लापरवाही देखी जा रही है।

००

इनका कहना है

 

निर्माणाधीन मझौली बायपास अभी बारिश में यदि क्षतिग्रस्त हुई है तो उसके सुधार के लिये अभी निर्देशित कर रही हूं, जल्द ही सुधार कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

स्तुति गौतम, एसडीओ पीडब्ल्यूडी

उपसंभाग मझौली

 

बायपास में कार्य चल रहा है। अभी बारिश में 5-6 स्थानों में सडक़ क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके सुधार का कार्य भी चल रहा है। सोमवार तक में क्षतिग्रस्त सडक़ का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

रमेश गुप्ता, संविदाकार मझौली बायपास रोड

००००००००००००००

Next Post

चुरहट नाली निर्माण की जांच को टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार...

Sat Jul 11 , 2026
सीधी/चुरहट । चुरहट नाली निर्माण की जांच को टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय दल द्वारा दो माह पूर्व जांच की गई थी। लैब टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही होनी है। नगर परिषद चुरहट में नाली निर्माण में कथित घटिया निर्माण और […]

You May Like