गलन भरी ठंड के बीच न्यूनतम तापमान पहुंचा 4.2 डिग्री, दिन भर खिली रही धूप

रीवा। एक बार फिर मौसम ने करवट ली है, अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ रात के न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट आई है. सोमवार-मंगलवार की रात गलन भरी ठंड रही, सुबह कोहरा भले ही नही था लेकिन ठंड हवाओ के साथ गलन भरी ठंड बनी रही. हालाकि दोपहर तेज धूप के चलते ठंड का असर कम था लेकिन शाम ढ़लते ही गलन भरी ठंड बढ़ गई. न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा, दस दिन बाद तापमान में इतनी गिरावट आई है. इसके पहले 7.5 के ऊपर न्यूनतम तापमान था. दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा और ठंड हवाएं चलती रही. इस माह ठंड रहेगी और अगले माह से ठंड की विदाई शुरू हो जाएगी. अच्छी बात यह है कि घना कोहरा नही पड़ रहा है. लेकिन उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे के चलते लगातार रीवा-आनंद बिहार ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट रीवा पहुंच रही है. मंगलवार को शाम साढ़े 4 बजे रीवा स्टेशन आनंद बिहार पहुंची और उसके कुछ देर बाद रीवा से रवाना हुई. जबकि आनंद बिहार से चलकर रीवा पहुंचने का समय 11.5 है. लेकिन जब से घना कोहरा शुरू हुई है तब से लगातार ट्रेन समय पर नही पहुंच रही है. जिसके चलते यात्रियो की फजीहत हो रही है. आने और जाने का कोई समय निश्चित नही है, ठंड के साथ तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है. समूचा जिला गलन भरी ठंड की चपेट में है जिससे जनजीवन प्रभावित है. नगर निगम द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानो पर अलाव की व्यवस्था की गई है. 17 सार्वजनिक स्थानो पर अलाव जलाए जा रहे है.

Next Post

दो दिनों तक चला जलीय पक्षियों का सर्वेक्षण, सतपुड़ा डेम किनारे मिले कई दुर्लभ पक्षी

Tue Jan 6 , 2026
सारनी। एशियन वॉटर बर्ड सेंसस मध्यप्रदेश द्वारा वन विभाग की मदद से जलीय पक्षियों का सर्वेक्षण किया गया। सारनी, भौंरा, शाहपुर, बैतूल रेंज की नदी, तालाब और जलाशय के आसपास दो दिनों तक पक्षियों का सर्वेक्षण चला। बैतूल के कोसमी डेम, थानी तालाब, शाहपुर के निशान, भौंरा के कोयलारी, कोठा […]

You May Like