दो दिनों तक चला जलीय पक्षियों का सर्वेक्षण, सतपुड़ा डेम किनारे मिले कई दुर्लभ पक्षी

सारनी। एशियन वॉटर बर्ड सेंसस मध्यप्रदेश द्वारा वन विभाग की मदद से जलीय पक्षियों का सर्वेक्षण किया गया। सारनी, भौंरा, शाहपुर, बैतूल रेंज की नदी, तालाब और जलाशय के आसपास दो दिनों तक पक्षियों का सर्वेक्षण चला। बैतूल के कोसमी डेम, थानी तालाब, शाहपुर के निशान, भौंरा के कोयलारी, कोठा डेम, मुढ़ा कुप्पा, पहावाड़ी, सतपुड़ा डेम, राख बांध राजडोह नदी, रानीपुर डेम और आसपास रेड क्रिस्टेड पोचर्ड, गढवाल, रेड ऐवाडेट, रोसी स्टारलिंग, रिवर लेपविंग, ब्लैक हेडेड बंटिंग, रेड हेडेड बंटिंग, रड्डी शेल डक, बरोन्ज टेल्ड, जेकाना, फिसनटेल्ड जेकाना समेत कई जलीय पक्षी मिले हैं। जलीय पक्षियों के संरक्षण और उनकी निगरानी के लिए एशियन वॉटर बर्ड सेंसस मध्यप्रदेश द्वारा दो दिवसीय सर्वेक्षण कराया गया है। इसके लिए वन विभाग द्वारा विधिवत नोडल अधिकारी नियुक्त किए थे। 3 और 4 जनवरी को स्वयंसेवकों को साथ लेकर ट्रेनी आईएफएस, सभी रेंज के अफसर, वन कर्मी सर्वे में जुटे रहे। दो दिनों तक चले पक्षियों के सर्वेक्षण में कई दुर्लभ पक्षी मिले हैं। जिन्हें वन विभाग द्वारा चिन्हित किए जा रहे हैं। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कार्य करने वाली संस्था सतपुड़ा बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसायटी सारनी के अध्यक्ष आदिल खान ने बताया स्वयंसेवक के रूप में सर्वेक्षण में शामिल रहे और वन विभाग के कर्मचारियों को जलीय पक्षियों की पहचान करने व इबर्ड एप में कैसे जानकारी जमा करनी है इसकी जानकारी दी।

सर्वेक्षण टीम में नोडल ऑफिसर के रूप में ट्रेनी आईएफएस एस निवेदन, सभी रेंज के रेंजर और स्टाफ भी सर्वे के दौरान शामिल रहे। ख़ास बात यह रही कि पक्षियों की जानकारी इ-बर्ड एप के माध्यम से आदिल ने जमा की। जिसमें प्रत्येक स्थान का जीपीएस नक़्शे के साथ वहाँ मौजूद पक्षियों की जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमा की जाती है, जो विभिन्न अनुसंधानों के लिए और संरक्षण के लिए काम आती है।

Next Post

सीएम डॉ यादव की अध्यक्षता में वर्ष 2026 की पहली मंत्रि-परिषद बैठक शुरू

Tue Jan 6 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में वर्ष 2026 की प्रथम मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। शासन की विभिन्न योजनाओं, नीतिगत निर्णयों और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगे की कार्ययोजना […]

You May Like