इंदौर: फर्जी पत्रकार बनकर एमपीईबी के एक वरिष्ठ अधिकारी को झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही करने के आरोप में बाणगंगा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ सात दिन के भीतर दूसरा प्रकरण दर्ज किया है।फरियादी एमपीईबी के कार्यपालक निदेशक ने शिकायत में बताया कि अनवर खान, साधना सिंह, सिद्धिक खान और फारुख ने उनके खिलाफ भ्रामक खबरें प्रकाशित करने तथा दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर जून 2024 से फरवरी 2026 के बीच करीब डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। आरोप है कि साधना सिंह की पुत्री की फीस के नाम पर भी 70 हजार रुपये लिए गए। एसीपी रुबीना मिजवान ने बताया कि अनवर खान और सिद्धिक खान पहले से ही एक अन्य उगाही के मामले में पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि फारुख को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य संभावित पीड़ितों और साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
Next Post
तमिलनाडु : अमोनिया गैस रिसाव त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई
Tue Jun 30 , 2026
चेन्नई, 30 जून (वार्ता) तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी समुद्री खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात इकाई में 21 जून को हुए अमोनिया गैस रिसाव हादसे में दो और प्रभावित महिलाओं की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है। एक प्रभावित पीड़िता ने रविवार […]

You May Like
-
1 year ago
सीहोर जिला जल अभावग्रस्त घोषित,खनन पर रोक
-
3 months ago
मिर्ची पाउडर झोंककर किया हमला, युवक घायल