मोदी ने 11 वर्षों में तोड़ा हर वादा : राहुल

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गुरुवार को सीधा हमला करते हुए हर वादा तोड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले 11 वर्षों में उन्होंने देश की जनता से कई वादे किए लेकिन कोई भी वादा निभाया नहीं।

कांग्रेस नेता ने आज कहा कि श्री मोदी लोगों को लुभाने के लिए खूब वादे करते हैं लेकिन कोई वादा पूरा नहीं करते हैं। वह वादा तोड़ते हैं इसलिए उनका हर वादा जुमला साबित हो जाता है। उन्होंने देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने की बजाए सपने तोड़कर उन्हें बेरोजगार बनाया है।

श्री गांधी ने यहां जारी बयान में कहा,“ प्रधानमंत्री ने 11 वर्षों में हर वादा तोड़ा। दो करोड़ नौकरियाँ देने का वादा। जुमला बन गया। पकौड़े तलवाए, फॉर्म भरवाए, लेकिन कोई दिशा नहीं दी। डिग्री के बाद भी नौकरी नहीं, तैयारी के बाद भी भर्ती नहीं, मेहनत के बाद भी सम्मान नहीं। ये सिर्फ़ बेरोज़गारी नहीं – ये देश के युवाओं की उपेक्षा है। उन्हें एक सपना दो। उन्हें राष्ट्रनिर्माण में भागीदार बनाओ।”

उन्होंने कहा,“‘रोज़गार क्रांति’अब ज़रूरी है – लेकिन ये सरकार यह समस्या सुलझा नहीं सकती क्योंकि यही इसका कारण है।”

Next Post

राजनाथ ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के पर्वतारोहण अभियान दल को गुरूवार को यहां दस लाख रूपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया। रक्षा मंत्रालय ने गुरूवार को यहां एक वक्तव्य जारी कर बताया कि अभियान […]

You May Like