सिंगरौली : भारतीय जनता पार्टी में लंबे इंतजार के बाद सिंगरौली जिला कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से सूची जारी की। समिति की घोषणा में एक साल से अधिक समय लगने को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
घोषित स्थायी आमंत्रित सदस्यों में कांतदेव सिंह, मंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, राजेंद्र मेश्राम, विश्वामित्र पाठक, रामनिवास शाह, भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी, प्रेमवती खैरवार, वीरेंद्र गोयल, रामलल्लू बैस, अमर सिंह, सुभाष वर्मा, रामसुमिरन गुप्ता और सीवेन्द्र बहादुर सिंह को शामिल किया गया है। जिला कार्यसमिति में कुल 61 सदस्यों, जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों में 26 नेताओं को स्थान दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुई सूची को लेकर पार्टी के भीतर भी अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक समिति के गठन में एक साल से अधिक समय लगना महज संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि इसके पीछे स्थानीय राजनीतिक समीकरण और विभिन्न स्तरों पर सहमति बनाने जैसे कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। हालांकि पार्टी की ओर से देरी को लेकर कोई अलग कारण सामने नहीं आया है।
