13 वर्षीय मासूम का शव हार्वेस्टर मशीन के नीचे मिला, हत्या की आशंका से गांव में दहशत

देवास: जिले के सोनकच्छ तहसील के ग्राम कराड़िया परी में शनिवार रात सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां 13 वर्षीय वेदांश पुत्र अरविंद सिंह झाला का शव खेत में खड़ी हार्वेस्टर मशीन के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
मृतक बालक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

दोहरी मौत: पत्नी से विवाद के दौरान भाई की मौत, रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या

Sun Aug 31 , 2025
इंदौर:क्षिप्रा थाना क्षेत्र के बरलाई जागीर गांव में घरेलू विवाद ने दो जिंदगियां छीन लीं. आरोपी रामेश्वर बागरी का अपनी पत्नी और भाई से विवाद इतना बढ़ा कि उसने भाई को धक्का दे दिया, गिरने से भाई की मौत हो गई. इसी बीच बीचबचाव करने पहुंचे रिश्तेदार प्रकाश पर आरोपी […]

You May Like