प्रयागराज में ट्रेनी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, तालाब में गिरने से मचा हड़कंप

प्रयागराज। बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्रशिक्षण उड़ान पर निकला एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर तालाब में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान अचानक संतुलन खो बैठा और नीचे की ओर गिरते हुए तालाब में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव टीम विमान को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं, वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र घटनास्थल को घेर लिया गया है।

Next Post

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को सौंपा शिकायती ज्ञापन

Wed Jan 21 , 2026
भोपाल। भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत एवं ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने किया। प्रवीण सक्सेना ने कहा कि एसआईआर […]

You May Like