
छतरपुर। छतरपुर शहर में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे सर्व हिंदू समाज ने कथित ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह विरोध महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों के पास स्थित कीमती जमीन और रियासतकालीन गोपाल टोरिया मंदिर पर हुए कथित अवैध कब्जों के विरुद्ध किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के आसपास की शासकीय जमीन और ऐतिहासिक मंदिर की भूमि पर व्यवस्थित रूप से अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिसे ‘लैंड जिहाद’ की संज्ञा दी गई है। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कई स्थानीय संगठन भी मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि विश्वविद्यालय और मंदिर परिसरों की जमीन को तत्काल खाली कराया जाए।
अवैध कब्जेदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।
