हरसी बांध पर एक फीट से ज्यादा पानी, अपर ककेटो बांध का गेट खोला

ग्वालियर। आज रात्रि नौ बजे हरसी डैम के बेस्ट बीयर पर 1 फीट 3 इंच पानी पहुंच गया है। अपर ककेटो बांध का जलस्तर देखते हुये आज रात गेट खोल दिया गया है। जल द्वार खोल कर 14.24 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। बाँध के जल संग्रहण क्षेत्र मे बारिश के कारण जल आवक दर में वृद्धि होने की दशा मे अतिरिक्त जल द्वार खोल कर पानी की निकासी बढ़ाई जा सकती है. उक्त जल ककेटो बांध के वेस्ट वियर से ओवर फ्लो होकर पार्वती नदी के द्वारा हरसी बाँध पहुंचेगा जिससे ककेटो गांव, दीवान फार्म, प्रीतम फार्म एवं ठेर टीकला गांव जिला ग्वालियर एवं सुल्तानगढ़, नरवानी गांव, खांदी एवं भवेड गांव जिला शिवपुरी एवं सभी आमजन को सूचना दी गई है कि नदी के आसपास क्षेत्र से दूर रहें एवं अन्य नागरिकों को भी सूचित करें।

Next Post

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया साधु-संतों का अभिनंदन

Thu Jul 10 , 2025
ग्वालियर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को भाजपा के सभी मंडलों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संत महात्माओं का फूल माला, शॉल श्रीफल, मिठाई और गुरू दक्षिणा देकर सम्मान किया गया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि गुरुजन, साधु-संत व्यक्ति और समाज […]

You May Like

मनोरंजन