सिनर ने अल्काराज को हराकर लगातार दूसरा बार जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब

ट्यूरिन (इटली) 17 नवंबर (वार्ता) इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्पेन के कार्लोस अल्काराज को हराकर लगातार दूसरी बार अपना एटीपी फाइनल्स चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता। सिनर ने रविवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी अल्काराज को 7-6 (7-4), 7-5 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। सिनर ने पिछले तीन एटीपी फाइनल्स चैंपियनशिप मैचों में शामिल रहे हैं और उन्होंने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है। 2023 के संस्करण में उन्हें सर्बिया के नोवाक जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा था।

खिताब जीतने के बाद सिनर ने कहा, “कार्लोस के खिलाफ खेलना मुश्किल था। वह खेल में वापसी करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं बहुत खुश हूं। यह बहुत ही कठिन मैच था। इस सीजन का इस तरह अंत करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

सिनर और अल्काराज ने साल के चारों ग्रैंड स्लैम खिताब बराबरी पर जीते हैं, जिसमें सिनर ने ऑस्ट्रेलियन और विंबलडन का खिताब जीता, जबकि स्पेनिश खिलाड़ी ने फ्रेंच और यूएस ओपन में जीत हासिल की। ट्यूरिन में ग्रुप चरण में तीन जीत के बाद, अल्काराज ने साल के अंत में नंबर वन रैंकिंग हासिल की, सिनर दूसरे स्थान पर हैं।

Next Post

आर्मेनिया को 9-1 से हराकर पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2026 में अपनी जगह पक्की की

Mon Nov 17 , 2025
बर्लिन, 17 नवंबर (वार्ता) जोआओ नेवेस और ब्रूनो फर्नांडीस की हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने पोर्टो में आर्मेनिया को 9-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली। कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के निलंबन के बाद, पुर्तगाल ने रविवार को पोर्टो में अपनी नई अग्रिम पंक्ति के […]

You May Like