‘दो दीवाने सहर में’ में नैना का किरदार शूटिंग खत्म होने के बाद भी उनके साथ बना रहा : संदीपा धर

मुंबई, 12 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री संदीपा धर का कहना है कि फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में उनका निभाया नैना का किरदार शूटिंग खत्म होने के बाद भी उनके साथ बना रहा। संदीपा धर का हालिया इंस्टाग्राम नोट चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। इस नोट में संदीपा ने भावनात्मक पंक्तियों के माध्यम से ‘नैना’ से परिचय कराते हुए बताया है कि ‘नैना’ एक ऐसा किरदार है, जो शूटिंग खत्म होने के बाद भी उनके साथ बना रहा।रवि उद्यावर के निर्देशन में बनी और संजय लीला भंसाली फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म भले ही एक लव स्टोरी के रूप में प्रस्तुत की जा रही हो, लेकिन संदीपा के शब्द इसके भीतर छिपी बातों को उजागर करते हैं। ये वो बातें हैं, जिन पर कभी खुलकर बात नहीं होती।

संदीपा ने भावनात्मक लहजे में लिखा है, “सुंदर। सफल। अमीर परिवार में शादी हुई नैना को हर कोई ‘परफेक्ट’ मानता है। इनफैक्ट कागज़ पर वह वही आदर्श छवि है, जिसे समाज सराहता है। लेकिन इस ‘परफेक्शन’ की कीमत क्या है। उस सजी-संवरी छवि के पीछे एक ऐसी स्त्री है, जिसने धीरे-धीरे अपनी पहचान खो दी है। एक सच्चाई जो कई भारतीय घरों में अनकही रह जाती है।”संदीपा धर के अनुसार सही मायनों में यह कहानी ‘आदर्श बेटी’, ‘आदर्श पत्नी’ या ‘आदर्श बहन’ के दायरे से बाहर निकलकर अपनी पहचान दोबारा खोजने की भी है।
फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को रिलीज होगी।

Next Post

पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने के लिए फिट रहना और एक खास बॉडी बनाए रखना ज़रूरी : पूजा कतुरडे

Thu Feb 12 , 2026
मुंबई, 12 फरवरी (वार्ता) अभिनेत्री पूजा कतुरडे का कहना कि पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने के लिए फिट रहना और एक खास बॉडी बनाए रखना ज़रूरी है। सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी प्रेरणादायक कहानी और आसानी से जुड़ने वाले किरदारों की वजह से दर्शकों के दिलों में विशेष […]

You May Like