ग्वालियर/भिण्ड: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने धारा 370 लगाकर जम्मू-कश्मीर को अलग करने का षड़यंत्र किया था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है।
उन्होंने ग्वालियर में कार्यकर्ताओं से संवाद में यह बात कही। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती संस्मरण पक्ष के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाए और राष्ट्र सेवा के उनके संकल्प को अपने जीवन में आत्मसात करे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने भिंड में भी संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।
