भोपाल: कमला नगर इलाके में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक काम की तलाश में दिन के समय निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही बस ने व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.कमलानगर थाना पुलिस के मुताबिक मृतक वसीम खान (48) नया बसेरा में रहता था.
वह मेहनत-मजदूरी करते हुए अपने परिवार का गुजारा चलाता था. मंगलवार को काम की तलाश में वसीम अपने घर से निकला था, जब वह आईआईएफएम गेट के पास था, तभी एक निजी कॉलेज की बस उधर तेज रफ्तार में आई. इस हादसे में वसीम की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई. आरोपी बस चालक हादसे के बाद से फरार चल रहा है. आरोपी चालक की पहचान अंकित के तौर पर सामने आई है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है. मृतक के शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
