इंद्रा मार्केट से रेलवे स्टेशन तक के अतिक्रमण हटे

जबलपुर: यातायात थाना घमापुर द्वारा लोहिया पुल इंदिरा मार्केट से लेकर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 6 तक तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई, दुकान संचालकों के ऊपर कार्यवाही करते हुए दुकानों के बाहर तक रखे हुए सामानों को हटाया गया। इसके साथ ही सड़क किनारे सफेद लाइन के बाहर खड़े हुए ऑटो एवं ई- रिक्शा चालकों के ऊपर भी चालानी कार्रवाई की गई। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे और आने- जाने वाले लोगों को कोई समस्या न हो।

यातायात घमापुर डीएसपी संगीता डमोर ने बताया कि मंगलवार शाम को लोहिया पुल से लेकर पूरे इंदिरा मार्केट में सड़कों के किनारे भोजनालय, ठेले टपरे और दुकानदारों के ऊपर कार्यवाही करते हुए सड़को तक सजी दुकानों के ऊपर कार्यवाही की गई और बाहर सड़कों तक सजी दुकानों को अंदर करवाया गया। साथ ही प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर अंदर जाने वाले रास्ते में सड़क के दोनों तरफ खड़े हुए ठेले और टपरे वालों को भी हटाया, साथ ही सड़कों तक खड़े ऑटो और ई- रिक्शा की धमाचौकड़ी कम करने के लिए चालानी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस के सिपाहियों ने सड़कों तक खड़ी गाड़ियों को भी व्यवस्थित रूप से खड़े करने के लिए समझाइश दी गई। साथ ही सभी को समझाइए दी गई कि दोबारा सड़क पर वह वाहन खड़ा ना करें साथ ही दुकान में रखा सामान सड़क किनारे ना जमाए, अन्यथा उनके ऊपर सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर घमापुर यातायात थाना प्रभारी इंदिरा सिंह सहित यातायात पुलिस बल मौजूद था।

Next Post

5 मई तक खरीदा जायेगा गेंहू, अब तक 15 हजार मीट्रिक टन खरीदा

Wed Apr 23 , 2025
जबलपुर: देर से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी उसी रफ्तार पर ही चल रही है। जिसमें देखा जा रहा है कि अभी तक मात्र 15 हजार मीट्रिक टन ही गेहूं की गेहूं की खरीदी हो पाई है। जिसके चलते जिले में गेहूं खरीदी का आंकड़ा बहुत ही […]

You May Like