चलती ऑटो से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार तीन बदमाश

जबलपुर:गढ़ा थाना अंतर्गत देवताल के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक के हाथ से चलती ऑटो में मोबाइल झपट लिया और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। पुलिस के मुताबिक, सिवनी जिले के लखनादौन अंतर्गत ग्राम धूमा का रहने वाला करन जायसवाल (23) सिवनी में ही ‘श्री श्याम मोबाइल’ नाम की दुकान चलाता है। करन किसी काम से जबलपुर आया था। अंधमूक बायपास पर बस से उतरने के बाद वह मुख्य रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुआ था।

जब ऑटो गढ़ा के हितकारिणी स्कूल देवताल के पास से गुजर रहा थी, तभी करन ने किसी से बात करने के लिए अपनी जेब से मोबाइल निकाला। इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक आए। बाइक सवार बदमाशों ने चलती ऑटो में हाथ मारकर करन के हाथ से फोन छीन लिया। जब तक पीड़ित शोर मचाता या ऑटो रुकवाता, तब तक आरोपी तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले।

Next Post

क्रोएशिया ने घाना को 2-1 से हराया, पुर्तगाल के साथ नॉकआउट का मुकाबला तय किया

Sun Jun 28 , 2026
फिलाडेल्फिया, 28 जून (वार्ता) क्रोएशिया ने अपने आखिरी ग्रुप एल मैच में घाना पर 2-1 से शानदार जीत हासिल करके फीफा विश्वकप के ‘राउंड ऑफ 32’ में जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ उसने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया। लिंकन फाइनेंशियल फील्ड में रविवार को खेले गये […]

You May Like