पूर्व मंगेतर ने साथी के साथ मिलकर कर दी युवती की हत्या, दो गिरफ्तार

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत रिछाई में पूर्व मंगेतर ने साथी के साथ मिलकर कर युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि रिचा रजक 19 वर्षीय निवासी इमलिया अधारताल, रिछाई फैक्ट्री में काम करती थी। जब वह काम से लौट रही थी तभी उसके पूर्व मंगेतर साहिल रजक ने साथी अजय ठाकुर के साथ रास्ते में उसे रोका और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई की रिचा रजक की शादी साहिल रजक से तय हुई थी लेकिन बाद में युवती ने मना कर दिया था, जिसके चलते पूर्व मंगेतर ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत 

Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत सतपुला घमापुर के पास रेल्वे ट्रेक में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आज सुबह ट्रेकमेन बिहारी लाल चौहान 41 वर्ष शोभापुर यूनिट नम्बर 4 घमापुर ने सूचना दी कि रात लगभग 2 बजे सतपुला घमापुर के पास रेल्वे ट्रेक […]

You May Like