हुड़दंग रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला: पिता और दो बेटों ने मिलकर पीटा

इंदौर:बाणगंगा इलाके में सड़क पर हुड़दंग रोकने पहुंची पुलिस टीम पर तीन आरोपियों ने हमला कर दिया. सरकारी काम में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई. घटना के बाद पुलिस ने पिता और दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के न्यू बजरंगपुरा इलाके में बीती रात करीब 10 बजे की है. सड़क पर खड़े वाहन और जमा भीड़ के कारण रास्ता जाम होने की सूचना पर पुलिस लाइन मल्हारगंज निवासी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी रामकुमार त्यागी और प्रधान आरक्षक चरणसिंह मौके पर पहुंचे थे.

यहां कुछ युवक सड़क पर वाहन खड़े कर हुड़दंग मचा रहे थे जिससे आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था. पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से हटने और जाम खुलवाने का निर्देश दिया तो विवाद शुरू हो. इसी दौरान धीरज पिता विक्रम सोनारथिया, विक्रम पिता रघुनाथ और आर्यन पिता विक्रम भड़क गए और पुलिस टीम से बदसलूकी करने लगे. विवाद बढ़ने पर सभी आरोपियों ने मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी और मारपीट की, साथ ही शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी इकट्ठा कर लिया.

तीनों ने पुलिस वाहन के आगे खड़े होकर टीम को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश भी की, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ. थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि पीड़ित पुलिसकर्मी रामकुमार त्यागी की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, मारपीट और अभद्र व्यवहार सहित अन्य धाराओं में आरोपी धीरज, उसके पिता विक्रम और भाई आर्यन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तीनों की तलाश में दबिश दे रही है

Next Post

कोहरे के कारण भोपाल और दिल्ली की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें लेट

Sun Dec 21 , 2025
ग्वालियर:चंबल संभाग में छाए घने कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। भोपाल और दिल्ली की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर न आकर काफी बिलंब से आई जिससे कड़ाके की सर्दी में लोगों को ट्रेनों का लंबा इंतजार करना पड़ा। अहम […]

You May Like