वन विभाग की टीम पर हमला, लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीण

शिवपुरी। करैरा तहसील के सिंगधौआ गांव में वन विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। डिप्टी रेंजर कुलदीप गौड़ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम करैरा रेंज की वीरपुर बीट में पहुंची। टीम वनभूमि पर हो रहे पीएम आवास निर्माण को रोकने गई थी। वन विभाग की टीम को देखते ही सूरज पुत्र उल्लू आदिवासी, उसका बेटा और दो अन्य लोग लाठी-डंडे और पत्थर लेकर उनकी तरफ दौड़े। स्थिति को खतरनाक देखते हुए वन विभाग की टीम को वहां से भागना पड़ा। आदिवासी परिवार का कहना है कि जिस जमीन पर वे मकान बना रहे थे, वह पहले से ही वन विभाग के कब्जे में है। उन्होंने जब एक छोटे हिस्से पर आवास बनाना शुरू किया तो विभाग ने रोक लगा दी। वन विभाग ने करैरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। करैरा रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा के अनुसार मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जांच चल रही है।

Next Post

इजरायल ने गाजा में जोरदार हमले शुरू किये

Tue Sep 16 , 2025
गाजा/यरूशलम, 16 सितंबर (वार्ता) इजरायल ने गाजा शहर पर मंगलवार को भारी बमबारी शुरू की । मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है। अमेरिका मीडिया एक्सियोस ने अपनी रिपोर्ट में इजरायली अधिकारियों के हवाले से बताया कि इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा करने के लिए जमीनी हमला किया […]

You May Like

मनोरंजन