बंगाली चौराहे से कनाडिया रोड पर चली मुहिम

यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कारवाई

इंदौर: आज यातायात सुधार को लेकर प्रशासन की मुहिम बंगाली चौराहे से कनाडिया मेन रोड तक चलाई गई. कार्रवाई के दौरान कई दुकानों का फुटपाथ पर कब्ज़ा हटाया गया. कार्रवाई में 3 ट्रक समान जब्त करने के साथ जुर्माना भी वसूला गया.प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की यातायात सुधार को लेकर अतिक्रमण और कब्जे हटाने की संयुक्त कार्रवाई आज भी जारी रही. आज बंगाली चौराहे से कनाडिया रोड पर 110 दुकानों में फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनाए टीन शेड, ओटले, होर्डिंग्स अन्य सामग्री को हटाया गया.

साथ ही कार्रवाई में कुल 12 हजार रुपए के चालान भी बनाए गए. लगभग 35 दुकानों को चेतावनी देने साथ फुटपाथ पर रखा 03 ट्रक सामान जप्त किया गया. बाधक अतिक्रमण हटाने के दौरान विभिन्न चार पहिया व दो पहिया वाहनों के विरूद्ध  5 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई. कार्रवाई में 15 टू व्हीलर थाने पहुंचाए गए. करीब 6 दुकानों के ऊपर निर्मित जर्जर दीवार को भी गिराया गया. प्रशासन की संयुक्त मुहिम में एसडीएम ओम नारायण सिंह बडकुल, जोनल अधिकारी प्रभात तिवारी, ट्राफिक निरीक्षक दीपक यादव, भवन निरीक्षक अतुल श्रीधर और निगम रिमूवल टीम के कर्मचारी उपस्थित थे

Next Post

इंदौर जिले में एक-एक जिला अध्यक्ष दोनों गुटों को मिलेंगे

Sun Jan 12 , 2025
सियासत भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा कभी भी हो सकती है. सूत्रों के अनुसार इंदौर के दो जिलों में से एक जिला कैलाश विजयवर्गीय को मिलेगा और दूसरा उनके विरोधियों को. या तो ग्रामीण जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा अपने पद पर रहेंगे या फिर कैलाश विजयवर्गीय समर्थक दीपक टीनू जैन […]

You May Like