छिंदवाड़ा: कॉम्बिंग गश्त के दौरान छिन्दवाड़ा पुलिस ने 40 स्थायी व 105 गिरफ्तारी सहित कुल 145 वारंटियों को किया गिरफ्तार किया तथा 98 गुण्डा, 63 निगरानी, 03 जेल से रिहा आरोपियों, 01 जिला बदर के आरोपियों एवं 40 कबाड़ियों की सघन चेकिंग की। शराब की तस्करी/ खुले स्थान शराब पीने वाले 19 व्यक्तियों से 190 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही ।
थाना क्षेत्र में गुम हुये व्यक्तियों की तलाश कर 10 गुम इंसान दस्तयाब कर परिजनो से मिलाया । पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश में रात्रि के समय शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गस्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग–अलग स्थानो पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रो में कॉम्बिंग गस्त की गई।
