रिटायर्ड प्रिंसिपल को धमकाया, सोने के जेवर उतरवाकर लेकर हुए फरार

जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत एसआर मॉल के पास घर से टहलने निकली रिटायर्ड प्रिंसिपल को बदमाशों ने टारगेट करते हुए पहले पता पूछा। इसके बाद धमकाते हुए डराया और पहने हुए सोने के जेवर उतरवाये। वृद्धा से गोल्ड लेकर आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड प्रिंसिपल अंजू क्षेत्रपाल 64 वर्ष निवासी दीनदयाल चौक की शनिवार सुबह लगभग अपने घर से टहलने के लिये निकली थी गले में सोने की चैन, दोनों हाथ में सोने के 2 कड़े, उंगली में 1 अंगूठी पहनी हुयी थी.

टहलते हुये एसआर मॉल के पास पहुंची तभी 2 लडक़े जिनकी उम्र लगभग 25-30 वर्ष के उसके पास होगी सीधे आकर बातों मेें उलझा लिया और किसी के घर के बारे में पूछने लगे। अचानक से जान से मारने की धमकी देते हुये पहने हुये गहने उतारकर देने के लिये कहने लगे, उसने डर के कारण उनकी बात मानते हुये गले में पहनी हुई सोने की चैन, हाथ में पहने हुये 2 कड़े व अंगूठी निकालकर उन्हें दे दिये। दोनों लडक़े उसका सोने का सामान लेकर भाग गये।
सहम गई थी पीडि़ता, खंगाले जा रहे फुटेज-
अचानक वारदात से पीडि़ता सहम गई और घर पहुंची इसके बाद परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पीडि़ता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Next Post

गिलगित बाल्टिस्तान में भारी तबाही, अचानक आई बाढ़ से चौथे दिन भी संपर्क पूरी तरह कटा

Sun Jul 26 , 2026
पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है। लगातार चौथे दिन भी इन इलाकों का संपर्क कटा हुआ है और हजारों लोग फंसे हैं। राहत बचाव कार्य भी बाधित है। इस्लामाबाद, खबरों के अनुसार पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओजीबी) में आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई […]

You May Like