सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया पोरवाड़ समाज महिला मंडल ने हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा का पर्व

देश के विभिन्न राज्यों की विशेषताओं के अनुरूप वेशभूषा
के साथ नृत्य की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक छटा बिखेर दी

कुक्षी:श्रीदशा वैष्णव पोरवाड़ समाज महिला मंडल व सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय एक्टिव ग्रुप महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में तत्ववधान में हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा व गणगौर पर्व के अवसर पर”अनेकता में एकता भारत की विशेषता तर्ज पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन यहां दाताहरी वाटिका में आयोजित हुआ।इसमें शामिल महिला प्रतिभागियों ने मालवा, निमाड़ क्षेत्र की लोक कला के साथ देश के अनेक राज्यों की विशेषताओं के अनुसार पारंपरिक पोशाक में रंगारंग प्रस्तुतियां देते हुए सांस्कृतिक छटा बिखेर दी.महिलाओं के विभिन्न ग्रुप द्वारा गरबा,भाँगड़ा,हरियाणी,बंगाली,आदिवासी नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुतिया देते हुए उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

आयोजन में समाज अध्यक्ष उत्सव लाल गुप्ता,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती साधना अनिल गुप्ता,वैष्णव क्लब अध्यक्ष आलोक गुप्ता,नवयुवक मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता,महासमिति सचिव दीपक गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता,पूर्व समाज अध्यक्ष आनंद गुप्ता,नीरज गुप्ता, विक्रांत गुप्ता आदि समाजजनों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे,पुरुष मौजूद थे।

महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती साधना अनिल गुप्ता ने बताया कि सामाजिक स्तर पर आयोजित इस के कार्यक्रम हमारी संस्कृति को संजोये रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीयता से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज अध्यक्ष उत्सवलाल गुप्ता ने कहा की मातृशक्ति द्वारा नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है, बल्कि देश समाज की विविधता और एकता को भी प्रदर्शित करता है।

वैष्णव क्लब से जुडी श्रीमती आरती दीपक गुप्ता ने एक्टिव ग्रुप टीम को बधाई देते हुए कहा की महिला मंडल द्वारा गुड़ी पड़वा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम निश्चित सामाजिक समरसता के सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन गया.इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन देश की विविधता और एकता को भी प्रदर्शित करते है

Next Post

मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Mon Mar 31 , 2025
मुम्बई 31 मार्च (वार्ता) मुम्बई इंडियंस ने सोमवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 12वें मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस के बाद […]

You May Like