शराब दुकान हटी,जनपद सदस्य को जूस पिला खत्म कराया अनशन

सतना: जिले के उचेहरा जनपद अंतर्गत पिथौराबाद के पोड़ी चौराहा बस स्टैंड में हनुमान मंदिर के पास आबादी क्षेत्र में शराब दुकान खोली गई थी ।जिसको लेकर विगत दिनों ग्राम पंचायत पोड़ी, पिथौराबाद के सरपंचों सहित जनपद सदस्य उचेहरा एसडीएम,जिला आबकारी अधिकारी व कलेक्टर सतना को विरोध पत्र सौंपे थे और निवेदन किया था कि चौराहे से अन्य स्थान में शिफ्ट किया जाए लेकिन मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने पर आक्रोशित जनपद सदस्य रमेश उर्फ लालजी कुशवाहा हनुमान मंदिर के समाने अन्न जल त्याग आमरण अनशन में बैठ गया था जिनके समर्थन में अन्य क्षेत्रीय समाजसेवी बड़ी संख्या में महिलाएं भी समर्थन में बैठी थी।

लोगों का आक्रोश देख दोपहर को स्वतः ही शराब दुकान के मैनेजर ने चौराहे से एक किलोमीटर दूर पूर्व स्थल पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया था। देर शाम अनशन स्थल पहुंची नायब तहसीलदार संजना सिंह ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया व शराब दुकान पुनः चौराहे में ना खुलेगी यह भी भरोसा दिलाया है।

Next Post

सतना-मैहर के प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस

Wed Apr 9 , 2025
सतना: प्रत्येक निजी विद्यालय को विभागीय पोर्टल पर अपने यूजर आईडी एक्टिवेट करने और शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नियत की गई फीस संरचना एवं विगत 3 वर्षों की आडिट की जानकारी अपलोड करना अनिवार्य है।जिला शिक्षा अधिकारी टीपी सिंह ने सतना और मैहर जिले के समस्त अशासकीय हाईस्कूल, हायर […]

You May Like