
रीवा।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने आज सुबह सिविल लाइन स्थित व्यंकट क्लब का निरीक्षण किया और जारी निर्माण कार्यो का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समय-सीमा में निर्माण कार्य को पूरा करने अधिकारियों को निर्देशित किया. वही बोदाबाग के पास बन रहे लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया. निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये. इस दौरान पीडब्ल्यूडी एवं हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे.
